वस्त्र ही नहीं विचार भी है खादी : सीडीओ
कुशीनगर : मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन बरनवाल ने कहा कि खादी वस्त्र ही नहीं विचार भी है। गांधी जी ने
कुशीनगर : मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन बरनवाल ने कहा कि खादी वस्त्र ही नहीं विचार भी है। गांधी जी ने स्वावलंबन की जो राह दिखाई उस राह पर हम चल पड़े हैं।
गुरुवार को ये बतौर मुख्य अतिथि नगर के भारतीय स्टेट बैंक परिसर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान कहा कि खादी से हजारों परिवार का खर्च चलता है। एक-एक सूत गांधी जी के सपनों का साकार करता है। कहा कि प्रदर्शनी में एक ही स्थान पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयोगी वस्तुएं मिल जाने से न सिर्फ समय की बचत हो जा रही बल्कि मन पसंद की वस्तुएं मिलने से तमाम समस्याएं दूर हो जाती। कहा कि खादी वस्तुओं पर छूट दी जा रही है। विशिष्ट अतिथि आरबी वर्मी निदेशक खादी ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर ने प्रदर्शनी को जन उपयोगी बताया। महेंद्र यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि खादी से घर-घर में खुशहाली आई है। प्रदर्शनी के आयोजक खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के मंत्री पंकज पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तो जय प्रकाश पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार उपाध्याय ने किया।
इस दौरान डा. अरुण कुमार गौतम, प्रदीप उपाध्याय, अनीस सोनी, सौरभ वर्मा, शैलेश मिश्र, राम भवन राव, सौरभ वर्मा, पप्पू पांडेय, नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।