ऐतिहासिक होगी हिंदू महापंचायत
कुशीनगर: प्रदेश की सपा सरकार व जिला प्रशासन की हिंदू विरोधी नीतियों के कारण 29 नवंबर को जिला मुख्या
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 11:47 PM (IST)
कुशीनगर: प्रदेश की सपा सरकार व जिला प्रशासन की हिंदू विरोधी नीतियों के कारण 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर में हिंदू महा पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें हाटा विधान सभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
उक्त बातें गुरुवार को पूर्व विधायक यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में हिंदू विरोधी घटनाएं हो रही हैं। विरोध करने वालों पर मुकदमें लादे जा रहे हैं। पूरे जनपद में हिंदू मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हाटा की धरती गो तस्करी एवं पशु वध की धरती बन गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें