पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सवार सुरक्षित
कुशीनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हेतिमपुर के निकट शनिवार को अनियंत्रित हो एक बोलेरो पुल से नीचे गिर
कुशीनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हेतिमपुर के निकट शनिवार को अनियंत्रित हो एक बोलेरो पुल से नीचे गिर पड़ी। मौके पर जुटे लोगों की मदद से बोलेरो सवार दो युवकों को बाहर निकाला गया, युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया जाता है कि देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बजराटार महुअवा निवासी दो युवक बोलेरो से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। बोलेरो हेतिमपुर के निकट पहुंची कि अचानक चालक अनियंत्रित हो गया और बोलेरो पुल से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त बोलेरो का फाटक तोड़ लोगों ने सवार दो युवकों को बाहर निकाला। युवकों की पहचान सतेंद्र शर्मा व रमेंद्र सिंह के रुप में हुई है। घटना में दोनों के सुरक्षित होने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।