लक्ष्य बनाकर करे कार्य , होगा समस्याओं का समाधान
जागरण संवाददाता, कुशीनगर: गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न रणनीति बनाई गई।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर: गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न रणनीति बनाई गई। इसके अलावा शुक्रवार को लौह पुरुष के जन्म दिन के अवसर पर रन फार यूनिटी को लेकर विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर जनपद के सभी मंडलों में प्रात: 7 बजे से 10 बजे के बीच रन फार यूनिटी कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यकताओं में उत्साह जरूरी है। क्योंकि इनके ही बल पर पार्टी की नींव है। हरियाणा व महाराष्ट्र में जो सफलता मिली है उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को अवगत कराएं, उसका समाधान किया जाएगा। संचालन धनंजय तिवारी ने किया।
इस अवसर पर सुनील चौहान, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव, मोहन खरवार, अजय जायसवाल, दुर्गेश मिश्रा, केशवनाथ उपाध्याय, विवेकानंद शुक्ल, छेदी मिश्रा, योगेंद्र खरवार, पारस यादव, फूलदन यादव, विवेक श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, आशुतोष दीक्षित, प्रदीप पांडेय, जनकधारी निषाद आदि उपस्थित रहे।