Move to Jagran APP

बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभा विखेरेंगे बाल वैज्ञानिक

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:29 PM (IST)
बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभा विखेरेंगे बाल वैज्ञानिक

कुशीनगर : जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने कहा कि 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाले बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय आयोजन में बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा विखेरेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र में ''मौसम एवं जलवायु को समझना'' विषय को केंद्र बिंदु बनाया गया है। इसे अपने आस-पास का मौसम, मानवीय गतिविधियों द्वारा मौसम एवं जलवायु पर प्रभाव, मौसम जलवायु एवं परितंत्र, मौसम एवं जलवायु का समाज और संस्कृति से संबंध, मौसम जलवायु एवं कृषि तथा मौसम जलवायु एवं स्वास्थ्य में विभाजित किया गया है। जिविनि ने बताया कि अनुभव पत्र प्रस्तुतिकरण के लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा। उत्कृष्ट बाल विज्ञानी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिविनि ने बताया कि शिक्षक मार्ग दर्शक कार्यशाला उदित नारायण इंटर कालेज में 11 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से आहूत किया गया है। जनपदीय आयोजन 29 अक्टूबर को उक्त कालेज में प्रात 9 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित की गई है।

----

बनाए गए 15 नोडल केंद्र

-जिविनि ने बताया कि वैज्ञानिक गतिविधियों के संचालन के लिए जनपद में 15 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को जेपी चिल्ड्रेन एकेडमी कप्तानगंज, 16 सितंबर को महर्षि बाल्मिकी इंटर कालेज पिपरैचा मोतीचक, 18 सितंबर को गांधी स्मारक इंका हाटा, 19 सितंबर को नेहरू इंका सेमरी सुकरौली, 20 सितंबर को सरस्वती इंका रामकोला, 22 सितंबर को गांधी इंका खड्डा, 24 सितंबर को राष्ट्रीय इंका नौरगिंया, 26 सितंबर को किसान इंका पिपरा बाजार, 27 सितंबर का उदित नारायण इंका पडरौना, 29 सितंबर को हनुमान इंका पडरौरा, 30 सितंबर को आदर्श एंग्लो इंका दुदही, 1 अक्टूबर को लोकमान्य इंका जानकी नगर सेवरही, 4 अक्टूबर को फतेह मेमोरियल इंका तमकुही, 5 अक्टूबर को पावा नगर महावीर इंका फाजिलनगर, 7 अक्टूबर को बुद्ध इंका कुशीनगर तथा 9 अक्टूबर को केश्वर हायर सेकेंड्री स्कूल बनवारी टोला में आयोजित किया गया है। उक्त आयोजन में संबधित विद्यालय के प्रधानाचार्य आयोजन समिति के अध्यक्ष होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.