विद्युत कर्मचारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर: विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उप्र की खंडीय कमेटी कुशीनगर के कर्मचारियों ने सोमवार को संरक्षक शब्बीर अहमद के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना दिया और 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
कर्मचारी परिसर में जुटे और 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरने शुरू किया। इस दौरान संरक्षक श्री अहमद ने कहा कि पिछले काफी दिनों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन विभाग और सरकार संवेदनहीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे, जब तक मांगें मानी नही जाती। अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने कहा कि कर्मचारियों का शांति पूर्वक आंदोलन हिंसक भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमे संगठित होकर संघर्ष करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। हमारी मांगें जायज हैं। सत्य की हमेशा विजय होती है। इसलिए हमें भी अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्र, दिनेश गुप्त, चंद्रशेखर सिंह, मजीद अंसारी, राणा प्रताप सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र पाण्डेय, दूधनाथ सिंह, रामचंद्र, प्रेमचंद दूबे, गोपी, श्रीकांत, विजय कुमार सिंह,राम बदन, सुरेंद्र प्रसाद, परमेश्वर लाल, राम सिंहासन, मनीष चंद यादव, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, पारस राय आदि उपस्थित रहे।