मृतका के परिजनों से मिले कलराज, दी सांत्वना
कुशीनगर : भारत सरकार के लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान श्री मिश्र पकड़ियार पूरब पट्टी में दस दिन पूर्व हुए हत्या के मामले में मृत मंजू के परिजनों से मिल ढाढस बंधाया।
बताना मुनासिब होगा कि गत 10 जुलाई की सायं स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार पूरब पट्टी के टोला सिराज नगर निवासी अवधेश शर्मा की पत्नी मंजू (35) गुरुवार की सायं 4 बजे खेत की निराई करने गई थी कि बदनीयती से उसकी हत्या कर दी गई थी। संज्ञान में आने पर मृतका के परिजनों से मिल श्री मिश्र उन्हें ढाढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्री मिश्र ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। श्री मिश्र के साथ पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, मारकण्डेय शाही, विजय कुमार दुबे, प्रेमचंद मिश्र, जेके सिंह, रमेश चंद सिंह, संजय लाल श्रीवास्तव, रजनीश तिवारी, सुनील तिवारी, अंजनी तिवारी, चुन्नू, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।