टेंपो से उड़ाए महिला के गहने
कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे क्रा¨सग के पास टेंपो सवार एक महिला के गहने टप्पेबाज
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 08:42 PM (IST)
कौशांबी : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे क्रा¨सग के पास टेंपो सवार एक महिला के गहने टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
फतेहपुर निवासी गुड़िया देवी की बहन सरायअकिल थाना क्षेत्र के बल्लहा गांव में रहती है। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी की शादी होनी थी। जिसमें शामिल होने के लिए गुड़िया बस से पूरामुफ्ती आई। वहां से टेंपो में सवार होकर बहन के घर जा रही थी। जैसे ही वह मनौरी रेलवे क्रा¨सग के करीब पहुंची। उसी दौरान किसी ने उसका बैग पार कर दिया। जानकारी गुड़िया को हुई तो वह परेशान हो गई। आसपास तलाश करने के बाद पीड़िता ने पूरामुफ्ती पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैग में करीब एक लाख के गहने व एक हजार नकदी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें