भगवान बुद्ध का मंदिर जनता को समर्पित
कौशांबी : भगवान बुद्ध की स्थली कही जाने वाली कौशांबी की धरती एक बार फिर विदेशी बौद्ध धर्मगुरुओं, अनु
कौशांबी : भगवान बुद्ध की स्थली कही जाने वाली कौशांबी की धरती एक बार फिर विदेशी बौद्ध धर्मगुरुओं, अनुयायियों के शंखनाद से भक्तिमय हो गई। रविवार को हुए एक भव्य समारोह में तथागत भगवान बुद्ध के मंदिर को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन कम्बोडिया के धर्मगुरु व सेकेंड डिप्टी संघनायक डॉ. एएम लिमहेंग ने किया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने बौद्ध सर्किट से जुड़े बौद्ध धर्म के सैकड़ो अनुयायी पहुचे।
कौशांबी क्षेत्र के कोसम ईनाम गांव में करोड़ों की लागत से कम्बोडियन मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर का उद्घाटन कम्बोडिया के धर्मगुरु ने शाम 4.30 बजे 500 अनुयायियों के साथ परंपरागत बौद्ध रीति से किया। कार्यक्रम में श्रीलंका से भी तमाम अनुयायी शामिल थे। विदेशी मेहमानों का नेतृत्व कम्बोडियन राज दूतावास के काउंसलर व डिप्टी चीफ ऑफ मिशन पिछखुन पेन्ह ने किया। मंदिर ट्रस्ट का दावा है यह अपने आप में ऐसा पहला मंदिर होगा जहां भगवान तथागत की प्रतिमा अभय मुद्रा में स्थापित है। सीमा नाम से बने इस मंदिर के मुख्य संस्थापक अध्यक्ष डॉ धम्मपाल जी महाराज ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण पांच सालों से किया जा रहा था जिसको भारतीय और कम्बोडियाई परंपरा के अनुसार पूजा हेतु जनता के लिए खोल दिया गया है।