हाईवे को छह लेन बनाने की कवायद तेज
जासं, कौशांबी : केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन बनाने कवायद
जासं, कौशांबी : केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन बनाने कवायद तेज हो गई है। छह लेन के निर्माण में कौशांबी के 28 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के केन गांव से कोखराज गांव तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इसमें 28 गांवों के लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें केन, अटसराय, भौतर, लोहदा, अटसराई, डोरमा, निंदूरा, तिलोकपुर, मलाक निंदूरा, सैनी, चकमोचारा, पहाड़पुर, नर¨सहपुर अझुआ, कमासिन, मीठेपुर सयारा, केसारी, गनपा, अंदावा, बम्हरौली कल्याणपुर, निधियांवा, ककोढ़ा, कसिया, कोखराज आदि गांव शामिल है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लालजी मिश्र ने बताया कि सड़क निर्माण में अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का सर्वे कराया जा चुका है। पांच गांव के किसानों को भूमि का मुआवजा देने के लिए 60 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्हें नोटिस जारी की जा रही है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
------------
सर्किल रेट से चार गुना दिया जाएगा मुआवजा
राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन किसानों की भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जाएगा। उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि पांच गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण करने के लिए संबंधित किसानों को नोटिस दी जा रही है।