कोर्ट का आदेश बेअसर, पांच साल बाद भी तालाब पर कब्जा
कौशांबी। मंझनपुर तहसील के निखोदा गांव के लोगों ने चार बीघे तालाब पर कब्जा कर लिया है। उसपर भवन निर्म
कौशांबी। मंझनपुर तहसील के निखोदा गांव के लोगों ने चार बीघे तालाब पर कब्जा कर लिया है। उसपर भवन निर्माण करके रहने लगे। मामले की शिकायत अधिकारियों से करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने इसके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया। कोर्ट ने भूमि को खाली कराने का आदेश दिया। करीब पांच साल बाद भी भूमि को खाली नहीं कराया जा सका।
निखोदा गांव से सटा करीब चार बीघे का तालाब है। इस तालाब पर गांव के ही अंगी, कंधई, जगमोहन, फूल ¨सह, कमल ¨सह व सुक्ता देवी ने कब्जा करते हुए भवन का निर्माण करा लिया है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसको लेकर कई बार गांव में विवाद हुआ। मकान बनने के बाद अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। फिर भी शिकायतों का दौर जारी रहा। जब अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने इसके खिलाफ तहसीलदार की न्यायालय में वाद दायर किया गया। तहसील न्यायालय ने 17 जुलाई 2012 को कब्जा हटाने का आदेश दिया। उस आदेश के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि तालाब अपने पुराने स्वरूप में लौट आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट का आदेश हुए पांच साल बीत गए लेकिन अब तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है।