होटल में घुसा ट्रैक्टर, बाल- बाल बचे लोग
कौशांबी। चायल बाजार में स्थित एक होटल में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर घुस गया। वहां पर बैठे लोगों ने
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 11:14 PM (IST)
कौशांबी। चायल बाजार में स्थित एक होटल में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर घुस गया। वहां पर बैठे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। होटल में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। चायल बाजार में मुन्ना ने जल-पान के लिए एक होटल खोल रखा था। दोपहर के समय एक ट्रैक्टर बालू लाद कर मनौरी की ओर जा रहा था। एक बाइक सवार को बचाने के लिए ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर होटल में घुस गया। इससे हजारों रुपये का समान बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें