भाजपा नेता से जान का खतरा, लगाई गुहार
कौशांबी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भाजपा नेता नामजद आरोपी है। हत्या के माम
कौशांबी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भाजपा नेता नामजद आरोपी है। हत्या के मामले में गवाह युवक ने भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी है।
पश्चिमशरीरा थाने के पूरब शरीरा निवासी राज्यवर्धन दुबे ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके चाचा की बीते 18 जनवरी 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर भाजपा नेता उदयन ¨सह सहित उनके तीन साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। घटना में वह मुख्य गवाह है। इनका डर है कि भाजपा नेता अपने गुर्गों से मिलकर उसकी हत्या करा सकते हैं। राज्यवर्धन का कहना है कि कुछ दिनों पहले भाजपा नेता ने रास्ते में रोकर उससे कहा कि मुकदमे की पैरवी की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।