सामाजिक सुरक्षा के लिए मिले 1750 रुपये की पेंशन
कौशांबी : केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल ने सोमवार को डायट मैदान प
कौशांबी : केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल ने सोमवार को डायट मैदान परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
पार्टी जिलाध्यक्ष लवकुश मौर्या ने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई को लेकर जनता को कोई राहत नहीं मिल रही। उसके सामने दो जून की रोटी का संकट है। ओर केंद्र की सरकार बाई फाई की बात कहती है। किस गरीब का पेज बाई फाई भर रहा है। देश में कोई हो तो उसका उदहरण पेश करें। कहा कि किसानों के लिए तो बीज, खदा व समय पर पानी मिल जाए वहीं सब से बड़ी बात है। देश का किसान खस्ता हाल है। इसको नेट की स्पीड व बाई फाई से मतलब नहीं है। उसके लिए तो सब कुछ खेत है। स्थानीय पुलिस उसे मामलों के निस्तारण को लेकर ध्यान नहीं दे रही। आम जन परेशान है। प्रदेश में हत्या व लूट के मामले बढ़ रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। इसके पीड़ित सबसे अधिक आम लोग ही है। शिक्षा व्यवस्था दोहरी नीति प्रणाली के कारण चौपट हो चुकी है। प्रदेश में आर्थिक प्रजातंत्र लागू किया जाए। जिसके तहत सभी का सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए 1750 रुपये की पेंशन का भी प्रवधान किया जाए। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारी रमेशचंद्र मौर्या, कंधईलाल, मान ¨सह, सीताराम व कल्लू जायसवाल आदि ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। और समस्याओं के निराकरण की मांग की।