किशोरी से दुराचार का प्रयास
कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया। किशोरी ख
कौशांबी : महेवाघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक किशोरी से दुराचार का प्रयास किया गया। किशोरी खेत से घर लौट रही थी कि रास्ते में अकेली देख पड़ोसी युवक ने दुस्साहस किया। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि लौटते समय जैसे ही सुनसान जगह से गुजरी, उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे पकड़कर खेत की ओर ले जाने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।