मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक दबा
कौशांबी : पिपरी और पूरामुफ्ती थाना सीमा पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इ
कौशांबी : पिपरी और पूरामुफ्ती थाना सीमा पर मिट्टी की ढुलाई कर रहा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा चालक दब गया। चालक की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की रात पिपरी और पूरामुफ्ती थाना सीमा स्थित बेगमपुर गांव के पास मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। इसमें इलाके के दर्जन भर ट्रैक्टर मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे। इसमें चरवा के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी सोनू यादव के ट्रैक्टर को सरायअकिल के रानीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सरोज चला रहा था। देर रात में ओम प्रकाश ट्रैक्टर में मिट्टी लेकर पिपरी थाना क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर ले जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इसमें चालक ओम प्रकाश दब गया। इस बात की जानकारी साथ में रहे अन्य ट्रैक्टर चालकों को हुई तो उसे आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।