वादों का त्वरित निस्तारण ही प्राथमिकता : जिला जज
कौशांबी : जनपद के नवागत जिला जज मुहम्मद जहीरुद्दीन ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्हो
कौशांबी : जनपद के नवागत जिला जज मुहम्मद जहीरुद्दीन ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न न्यायालयों का निरीक्षण किया। न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी रूबरू हुए।
इस दौरान जिला जज ने कहा कि वादों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध हो। इससे वादों के निस्तारण में शीघ्रता होगी। न्यायालय में सौहार्दपूर्ण माहौल होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले जिला जज पहली अगस्त 1986 में मुंसिफ बने। 21 सितंबर 1996 में सीजे बने। कौशांबी में बतौर जिला जज बनने से पूर्व वह अलीगढ़ में एडिशनल डिस्ट्रक्ट एंड सेसन जज थे।