ससुराल से विवाहिता हो गई गायब
कौशांबी : मुख्यालय के गांधीनगर निवासी एक विवाहिता पांच दिन पहले घर से गायब हो गई। मायके पक्ष के लोगो
कौशांबी : मुख्यालय के गांधीनगर निवासी एक विवाहिता पांच दिन पहले घर से गायब हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुर पर बेटी को गायब करने व हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले दामाद को भी मारपीट कर घर से निकल दिया। उन्होंने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम बिसारा के मजरा पतेरिया निवासी लालचंद्र पाल पुत्र स्व. श्रीपाल ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी बेटी मनोज की शादी लगभग 14 साल पहले मुख्यालय के गांधीनगर सुरेंद्र कुमार पाल के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर मारपीट कर परेशान करता था। बीते 28 मार्च को ससुर ने मारपीट कर दामाद को घर से निकाल दिया। एक मई से बेटी भी गायब है। लालचंद्र ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी के ससुर पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर बेटी व दामाद को तलाश करने की मांग की है।