कार्ट मैरिज करने पहुंची युवती परिजनों के साथ गई घर
कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार दिन पहले पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ फरा
कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चार दिन पहले पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। परिवार के लोग मामले की जानकारी पुलिस को दिए बिना उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को वह प्रेमी के साथ कचहरी शादी के लिए आई थी। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो भारी संख्या में गांव के लोगों के साथ उन्हें ब्लाक के पास पकड़ लिया। सड़क पर ही दोनों पक्षों की पंचायत होती रही। उसके बाद किशोरी परिजनों के साथ घर लौट गई। एक किशोरी चार दिन पहले घर से गायब हो गई थी। कई दिनों तक प्रेमी के साथ रहने के बाद वह शुक्रवार की सुबह कचहरी में कोर्ट मैरिज के लिए आई थी। इसकी जानकारी किशोरी के परिवार के लोगों को हो गई। जैसे की किशोरी प्रेमी के साथ ब्लाक के पास पहुंची, उसी उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह ब्लाक के अंदर की ओर भाग गई। इसी दौरान उसके परिवार के लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया। इसकी भनक किशोरी को हुई तो वह वापस आ गई। परिवार के लोगों ने उसे घर चलने की बात कही तो वह कोर्ट मैरिज कराने के बाद परिवार के साथ जाने की बात कहते हुए प्रेमी को छुड़ाने लगी। सड़क पर किशोरी की इस हरकत को देखकर वहां तमाशबीन लोगों को तांता लग गया।