गंगा ज्ञान का उद्गम स्थल है : शिव प्रकाश
कड़ा, कौशांबी : अविरल और स्वच्छ गंगा का गुरुवार को शीतला धाम से आगाज हुआ है। वक्ताओं ने गंगा के महात्
कड़ा, कौशांबी : अविरल और स्वच्छ गंगा का गुरुवार को शीतला धाम से आगाज हुआ है। वक्ताओं ने गंगा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए उसकी पवित्रता का बखान किया। साथ कहा कि गंगा को प्रदूषित करने पर आने वाला वक्त काफी भयावह हो सकता है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि कड़ा धाम में 51 वीं शक्तिपीठ मां शीतला का मंदिर, संत मलूकदास की तपस्थली और महाभारत काल के युधिष्ठिर द्वारा स्थापित काल भैरव का मंदिर है। यह स्थान अपने आप में गौरवमय है। उन्होंने कहा कि ¨हदू संस्कृति की विशेषता है कि लोग अपने नौ ग्रह की पूजा करते हैं। इसी में गंगा यानि जल भी एक है। गंगा ज्ञान का उद्गम है। पहले के जमाने में लोग अपने बच्चों के नाम गंगा और यमुना रखते थे। लेकिन आज यह नाम मम्मी और डैडी के चक्कर में भूल गए हैं। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि गंगाजल की शुद्धता के लिए सभी को तत्पर रहना होगा। सभी को आगे बढ़कर इस अभियान से जुड़ना होगा। जिलाध्यक्ष रमेश पासी, सुरेन्द्र त्रिपाठी, पुरुषोत्तम लाल, शिवदानी, अनीता त्रिपाठी, सप्तमी पंडा, चंद्रशेखर, अनामिका आदि समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।