रंगोली में रेड हाउस ने मारी बाजी
कौशांबी : सिराथू कस्बे के लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे
कौशांबी : सिराथू कस्बे के लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा तीन श्रेणी में रंगोली बनाई गई थी। पहला रेड हाउस, दूसरा ग्रीन हाउस और तीसरा ब्लू हाउस टीम द्वारा रंगोली को इस प्रकार से सजाया गया था कि लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रही थी। रेड हाउस की टोली में टीम हेड साक्षी ¨सह के नेतृत्व में श्रेया ¨सह, शिक्षा केशरवानी, सौम्या केशरवानी, सुनील कुमार, श्रवण केशरवानी ने भाग लिया, ग्रीन हाउस से साक्षी केशरवानी, तान्या केशरवानी, तनु केशरवानी, अनूप, शोभित पांडेय और ब्लू हाउस से प्रिया मिश्रा, रीतू मिश्रा, श्रद्धा ¨सह, सना फातिमा, आदित्य केशरवानी रहीं। निर्णायक कमेटी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए कलात्मक रंगोली का अध्ययन किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक उमेश केशरवानी व टीम के सदस्यों ने रेड हाउस टीम को प्रथम घोषित किया। द्वितीय स्थान के रूप में ग्रीन हाउस व तृतीय स्थान के रूप में ब्लू हाउस को चयनित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र केशरवानी विजयी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर हीरालाल, राजेश, साजिया, नाजिया, पूजा, शिवजी, राधिका, पूजा, अंतिमा, जागृति, गुड़िया, निशा, रुकसार व साहिबा आदि मौजूद रहीं।