Move to Jagran APP

राष्ट्र के निर्माता व प्रेरणास्त्रोत थे गांधी जी

कौशांबी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सरकार

By Edited By: Published: Fri, 02 Oct 2015 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 11:10 PM (IST)
राष्ट्र के निर्माता व प्रेरणास्त्रोत थे गांधी जी

कौशांबी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सरकारी व अ‌र्द्ध सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व जिला जज, डीएम व अन्य विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए कर्मचारियों व आम जनता को प्रेरणा दी गई।

loksabha election banner

जनपद न्यायालय में जिला जज उमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ। इसके बाद जिला जज ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आधुनिक राष्ट्र के निर्माता ही नहीं बल्कि आजादी के आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत थे। इन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर शहीदों ने देश को आजाद कराया था। कलेक्ट्रेट में डीएम एके ¨सह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक संगोष्ठी को आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मानवता व अ¨हसा के पुजारी थे। इसके अलावा देश को आजाद कराने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। एसपी डा. के एजिलरसन ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। साथ ही गांधी जी की प्रतिमा के सामने सलामी दी। इसी प्रकार सदर कार्यालय में एसडीएम नरेंद्र बहादुर, सिराथू तहसील में एसडीएम लालजी मिश्र व चायल एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने तहसील कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रपिता की जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया। विकास भवन में सीडीओ डॉ. अरविंद चौरसिया ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बीएसए अशोक कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जी ने देश की आजादी को अ¨हसा के रास्ते गति दी थी। साथ ही देश को आजाद कराने का ऐतिहासिक व अभूतपूर्व योगदान दिए हैं। आज देश के लोगों को सपूतों के बलिदान को याद रखने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र प्रताप ¨सह ने कहा कि देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के उच्च विचारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इसी प्रकार जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र में गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सत्यनारायण ¨सह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अ¨हसा की लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया था। उनके द्वारा दी गई प्रेरणा से नौजवानों को सीख लेनी चाहिए।

भरवारी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत भरवारी में चेयरमैन संजय गुप्ता द्वारा गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अíपत कर श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज में कभी भी ऊंचनीच का भेदभाव नहीं किया व सभी के साथ एक समान नागरिकता के पक्ष में रहे। यहां तक कि गलियों को सा़फ करने वाले लोगों को भी एक समान अधिकार देने के पक्ष में रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने नगर पंचायत को भी सफाई अभियान में शामिल कर सभी पुरुष व महिला कर्मचारियों को नगर पंचायत की तरफ से ड्रेस वितरण किया जा रहा है। जिसे पहनकर सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाएंगे7

अझुवा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत अझुवा में शांति कुशवाहा व अधिशासी अधिकारी उपेंद्र ¨सह द्वारा

गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अíपत किया गया। इस मौके पर सफाई अभियान भी चलाया गया। सफाई र्किमयों ने सीटी बजाकर लोगों को जागरूक कर कूड़ा गाड़ी कचरा डलवाया।

कड़ा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण केशरवानी ने ब्लाक परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। लालबहादुर शास्त्री को भारत का गौरव बताया। सैनी पइंसा प्रतिनिधि के अनुसार थाना अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप ¨सह द्वारा भी कार्यक्रम को धूम धाम से मनाया गया। इस प्रकार सिराथू क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों में गांधी जयंती की धूम रही।

नारा प्रतिनिधि के अनुसार जगत नारायण करवरिया इंटर कालेज नारा में सत्य और अ¨हसा के पुजारी महात्मा गांधी क जयंती पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि गांधी सत्य अ¨हसा के पुजारी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए सर्मिपत कर दिया था। उनका उद्देश्य था कि लोग ¨हसा का रास्ता छोड़कर अ¨हसा के रास्ते पर चलें।

पश्चिमशरीरा प्रतिनिधि के अनुसार मर्हिष पल्बिक स्कूल एंड कॉलेज पश्चिमशरीरा में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल के बच्चों ने गांधी जी के तीन बंदरों के साथ गांधी प्रकट होकर बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो का यह शांति संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने बच्चों से कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर शांति एवं सद् भावना से देश के विकास में योगदान द ने की अपील की। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य सच्चिदानंद पांडेय, शिखा गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, दीपक ¨सह आदि मौजूद रहे। इसी तरह जीएस चंद्रौल पब्लिक स्कूल पूरबशरीरा में गांधी जी जयंती मनाई गई। स्कूल के व्यवस्थापक महेंद्र ¨सह ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जानकारी दी। इस मौके पर डा. खान, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार व नसीम खान आदि मौजूद रहे।

----------------

हर्षोल्लास से मनाया गया गांधी जयंती

सिराथू, कौशांबी : सिराथू तहसील क्षेत्र में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कई जगह गोष्ठी आयोजित कर बापू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सिराथू तहसील में एसडीएम लाल चंद्र मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बापू जी के व्यक्तित्व की आज देश में पूजा हो रही है। इंसान की पहचान उनके अच्छे कर्मों से होती है। लोगों को सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहिए। एसएवी इंटर कालेज सैनी में प्रधानाचार्य रामबदन भार्गव ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने गीत गाकर गांधी जी को याद किया। मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधी जी का देश को आजाद कराने में अहम भूमिका रही है। बड़े से बड़े काम को वह बड़ी सरलता

से निपटा देते थे। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री भी निर्भीक एवं ईमानदार प्रधानमंत्री के रूप में उनका चेहरा किसी से छिपा नहीं था। सैनी कोतवाली में एसओ दिनेश यादव ने ध्वजारोहण किया और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सिराथू कस्बे में सफाई अभियान भी चलाया गया। पूरे कस्बे की सफाई र्किमयों ने सफाई की। इसी तरह छेदी लाल राजाराम इंटर कालेज देवीगंज में बच्चों ने गांधी जयंती मनाई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन जीत लिया।

श्याम लाल मौर्य कौशांबी पब्लिक स्कूल सिराथू में राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का रूप रखकर मंचन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजवेंद्र ¨सह ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सही शिक्षा एवं संस्कार से ही संभव है। अध्यापकों को बच्चों के अंदर अनुशासन समर्पण प्रतिबद्धता ईमानदारी जैसे गुण डालने चाहिए। जिससे बच्चे आगे चलकर समाज एवं देश का सही विकास कर सकें और गांधी जी के बताए मार्ग पर चल सकें। इस मौके पर सुप्रिया केसरवानी, खुशबू बानो, निहारिका, प्रियांशु मौर्य, भारती ¨सह, नीलम आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.