जन समस्याओं को लेकर गरजी रालोद
कौशांबी : किसानों के साथ आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी गुरुवा
कौशांबी : किसानों के साथ आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी गुरुवार को गरजे। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय स्थित कृषि बीज भंडार मैदान में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से वर्तमान समय में प्रदेश के हालात ¨चताजनक हैं। हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मंडल अध्यक्ष सुशील ¨सह चौहान ने कि एक ओर नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं तो दूसरी ओर सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार और घोटालों केा प्रदेश सरकार पनाह दे रही है। खराब मौसम व सरकारी नीतियों के कारण किसानों की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। जिला महासचिव नजमुल हसन रिजवी ने कहा कि किसानों को अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। कुछ किसानों ने कोई रास्ता न देख आत्महत्या का रास्ता अपना लिया। जिला उपाध्यक्ष मोजिज अब्बास ने कि प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान कराने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया। और न ही किसानों की खराब फसल की क्षतिपूíत के लिए पारर्दिशता से मुआवजा वितरण किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर भी ¨चता जताई गई। इस दौरान भीम सरोज, अवधेश कुमार सरोज, राजकुमार, पंकज ¨सह, विपिन कुमार, अर¨वद कुमार, रामरतन, मकसूद अहमद, हरिश्चंद्र मौर्य, मुन्नीलाल, अशरफ आजाद आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने जनपद में ध्वस्त हो चुकी विद्युत व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। दो सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बिजली संकट की वजह से किसानों व व्यापारियों के साथ छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही पेंशन व्यवस्था में खेल किए जाने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि पात्रों को अपात्र और अपात्रों को पात्र बनाकर पेंशन दी जा रही है। इन समस्याओं को तत्काल दूर किए जाने की मांग पदाधिकारियों ने की।