मां से विवाद के बाद लगाई आग
कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामलाल का पुरवा गांव की एक किशोरी ने गुरुवार की सुबह मां से विवाद
कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामलाल का पुरवा गांव की एक किशोरी ने गुरुवार की सुबह मां से विवाद के बाद केरोसिन ऑयल डालकर आग लगा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएसी सिराथू में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां से उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रामलाल का पुरवा निवासी प्रियंका देवी (16) पुत्री अशोक कुमार को किसी ने किसी बात को लेकर रोज मां से विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह भी मां-बेटी के बीच किसी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मां से झगड़ने के बाद प्रियंका ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और केरोसीन डालकर आग लगा ली। आग उसके कपड़े में लगी तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिजन जब तक दरवाजा खोलकर उसे बचाते, वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे पीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।