शौच को गई विवाहिता से दुराचार की कोशिश
नेवादा, चायल : दोआबा में बहू, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन उनकी इज्जत के सा
नेवादा, चायल : दोआबा में बहू, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन उनकी इज्जत के साथ खेलने की वारदातें प्रकाश में आ रही है। सबसे ज्यादा मामले चायल सर्किल इलाके में देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को भी चायल सर्किल के सराय अकिल में एक विवाहिता के साथ दुराचार करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया। यह हरकत विवाहिता के पड़ोस में रहने वाले एक मनबढ़ किस्म के युवक की है। विवाहिता की तहरीर पर इलाकाई पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सरायअकिल के जरैनी गांव निवासी एक विवाहिता का ससुराल पूरामुफ्ती इलाके के एक गांव में है। पिछले कई सालों से वह अपने पति व बच्चों के साथ गांव में ही आकर रहती है। उसकी मानें तो उसके पड़ोस में रहने वाला युवक नागेन्द्र पुत्र ज्ञान ¨सह मनबढ़ किस्म का है। वह आए दिन उसके साथ हरकतें करता रहता है। मंगलवार की शाम को वह विवाहिता को सूना पाकर उसके कमरे में घुस गया और दुराचार का प्रयास करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी युवक तो धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। बुधवार की भोर में जब विवाहिता शौच के लिए खेतों की ओर गई तो रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे युवक ने उसे घेर लिया और जबरन घसीट कर दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए गांव छोड़कर फरार हो गया है। मामले की जानकारी परिजनों को देते हुए विवाहिता ने सूचना इलाकाई पुलिस को दिया है। पुलिस ने मामले में विवाहिता की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।