दुष्कर्म पीड़िता को समझौते के लिए धमका रहे आरोपी
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा खोजवापुर की एक दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी समझौते के लिए धम
कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा खोजवापुर की एक दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी समझौते के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा खोजवापुर गांव की एक विवाहिता लगभग दो माह पहले शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया और जबरन उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कोई प्रयास नहीं किया। जिससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक रतन कांत पांडेय को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ रविवार की रात घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर परिवार के लोगों को पीट दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक मामले में समझौता न करने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। एसपी से मामले में पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।