विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में रविवार को विवाद के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लि
कौशांबी : चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में रविवार को विवाद के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की कंचन देवी पत्नी बृजेंद्र के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। इससे विवाहिता परेशान रहती थी। रविवार को विवाहिता का पति से झगड़ा हुआ। इससे क्षुब्ध कंचन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। विवाहिता को परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी है। देर शाम तक घटना को लेकर पंचायत होती रही। गांव में चर्चा है कि पति का किसी महिला से संबंध था, इसकी जानकारी कंचन को हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों को बीच विवाद होता था। थानाध्यक्ष मो. हासिम ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए बताया कि यदि ऐसा है तो पुलिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।