दारोगाओं की लापरवाही पर लगाया अर्थदंड
कौशांबी : पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मंझनपुर सर्किल के मंझनपुर, पश्चिमशरीरा व महेवाघाट थाने के अर्दल
कौशांबी : पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मंझनपुर सर्किल के मंझनपुर, पश्चिमशरीरा व महेवाघाट थाने के अर्दली रूम क्षेत्राधिकारी कार्यालय में किया। इसमें पें¨डग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण सहित पुलिस महानिदेशक के सर्कुलर आदेशों के पालन की हिदायत दी गई। विवेचनाओं व अन्य कार्यों को समय से निस्तारित करने पर जवानों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आरके पांडेय ने कहा कि पुलिस को लेकर समाज के लोगों में खासी अपेक्षा रहती है। आज की पुलिस व अंग्रेजों के समय की पुलिस में बहुत अंतर है। हम पर लोगों का विश्वास बढ़े इसके लिए समय-समय पर पुलिस की कार्यप्रणाली में होने वाले परिवर्तनों को अपनाना होगा। अधिकारियों से मिलने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस दौरान थाना मंझनपुर के एसआइ राजेश कुमार को विवेचनाओं के संबंध में अच्छी जानकारी होने पर सम्मानित किया गया। पश्चिमशरीरा के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार माली को पुरस्कार देने की घोषणा की गई। लापरवाही करने पर मंझनपुर थाने के विवेचक एसआइ विजय कुशवाहा का तीन दिन का वेतन व पश्चिमशरीरा के विवेचक बैजनाथ तिवारी का एक दिन के वेतन के बराबर मिलने वाली राशि का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही विवेचक बैजनाथ पर सही धाराएं न लगाने पर जांच के आदेश दिए गए। एसपी ने चौकी प्रभारी हिनौता हेमंत मिश्र को गांजा बरामदगी के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। इस दौरान सभी थानों के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।