छेड़खानी करने पर फालोअर की धुनाई
शमसाबाद, कौशांबी : सदर कोतवाली के शमसाबाद पुलिस चौकी में तैनात फालोअर को शनिवार की शाम महिलाओं ने छे
शमसाबाद, कौशांबी : सदर कोतवाली के शमसाबाद पुलिस चौकी में तैनात फालोअर को शनिवार की शाम महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पीट दिया। आरोपी महिलाओं के परिजनों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सेलरहा निवासी एक फालोवर शमसाबाद पुलिस चौकी में खाना बनाने का काम करता है। शनिवार की शाम वह नशे में धुत होकर खाना बनाते के लिए सब्जी लेने सौंरई चौराहा गया था। जहां आस-पास के कई गांव की महिलाएं आईं थीं। फालोवर ने वहां एक महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर पुलिस की धमकी देने लगा। इससे गुस्साई महिला ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फालोवर को पिटते देख आसपास की दर्जनों महिलाओं ने डंडा व चप्पल से उसे बुरी तरह पीट दिया। फालोवर महिलाओं के परिजनों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फालोअर शराब के नशे में धुत था और महिलाओं से सरेआम अभद्रता कर रहा था। पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।