बोलेरो ने महिला को मारी टक्कर
करारी,कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के सामने करारी-भरवारीमार्ग पर गुरुवार की दोपहर स
करारी,कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के सामने करारी-भरवारीमार्ग पर गुरुवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुकीमपुर गांव की गौरा (40) पत्नी जगमोहन गुरुवार की दोपहर करारी बाजार में सब्जी खरीदने आई थी। सब्जी खरीदकर वह करीब तीन बजे घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह मुकीमपुर गांव के समीप पहुंची। भरवारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में गौरा गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो चालक मौका पाकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
---------------------------
हादसे में रिटायर्ड शिक्षक घायल
करारी, कौशांबी : करारी नगर पंचायत के कृष्ण नगर राजेंद्र श्रीवास्तव पुत्र उदित नारायण रिटायर्ड शिक्षक हैं। बुधवार की शाम को वह करारी थाना की ओर घूमने गए थे। इसी दौरान लहना गांव के एक युवक ने बाइक से टक्कर मार दिया। हादसे में राजेंद्र श्रीवास्तव का बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घंटों बैठाने के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया।