बाइक की टक्कर से बालक घायल
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 07:31 PM (IST)
कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतू का पूरा गांव में बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।
कानपुर निवासी रामजी गौतम का पांच वर्षीय बेटा भानु कुछ दिन पहले अपने ननिहाल अंतू का पूरा गांव आया था। बुधवार की दोपहर वह सड़क के किनारे खेल रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक भागने में सफल रहा। गंभीर हालत में भानु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें