पागल कुत्ते ने दर्जनभर लोगों को बनाया शिकार
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 07:33 PM (IST)
चायल, कौशांबी : क्षेत्र के चलौली गांव में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने गांव के दर्जनभर लोगों को अपना शिकार बनाया। उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए चायल पीएसची ले जाया गया। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोग संबंधित विभाग के अधिकारियों से उक्त कुत्ते को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
चलौली गांव में कई दिनों से एक पागल कुत्ता घूम रहा है। मंगलवार को उसने गांव के कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। इससे सुहानी, पिंकी, रोहित, मनीष, सतीश, संदीप, सपना, राजेंद्र कुमार, मान सिंह, शोभना, सचिन, रामसागर समेत दर्जनभर लोग लहूलुहान हो गए। उन्हें चायल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहंा उन्हें एंटी रैबीज के लगाए गए। पागल कुत्ते से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें