आग से झुलसकर दो युवतियां गंभीर
कौशांबी : खाना बनाते समय अचानक आगजनी की कई घटनाएं हुई। इस दौरान दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं हजारों का गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
सिराथू तहसील क्षेत्र के कोर्रई गांव की नीलम पत्नी अंकित रविवार की सुबह गैस चूल्हे से खाना पका रही थी। गैस लीकेज होने की वजह से अचानक आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गृहस्थी का सामान भी जल गया। एम्बुलेंस व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए इलाहाबाद के एसआरएस अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी प्रकार मुक्तीपर गांव की तारावती पत्नी अरबिंद कुमार रविवार की दोपहर स्टोव में खाना पका रही थी। अचानक ने कपड़े में आग लग जाने की वजह तारावती झुलस गई है। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी गयी।
-------
आग लगने से बरातियों में अफरा-तफरी
टेढ़ीमोड़, कौशांबी : सिराथू तहसील क्षेत्र के मलाक रेजमा निवासी चंद्रशेखर के लड़की की रविवार को शादी थी। बरात आने के बाद द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक घर के एक छप्पर में आग लग गई। इससे दहेज का सामान व खाना जलकर राख हो गया।