बोलेरो की टक्कर से दो युवक घायल
कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लागंज निवासी पिंटू विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचंद्र साथी सुनील विश्वकर्मा के साथ बुधवार को म्योहर गांव किसी काम से बाइक से आया था। दोपहर करीब एक बजे पिंटू सुनील के साथ वापस लौट रहा था। वे जैसे ही म्योहर गांव के बाहर निकले। सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा।