पेड़ों का महत्व समझो, खूब करो पौधरोपण
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा। पेड़ों
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा। पेड़ों के महत्व को समझने और बढ़चढ़ कर पौधरोपण करने की जरूरत है। यह बात पं. दीन दयाल वन महोत्सव के दौरान अकबरपुर के एआरटीओ कार्यालय में पौधरोपण करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह ने कही।
उन्होंने कहा कि सभी को हरियाली बढ़ाने के यज्ञ में पौधरोपण की आहूति देनी होगी तभी आने वाली पीढि़यों के रहने योग्य वातारण बचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, धीरु त्रिपाठी, विजय कमल, किशन शर्मा, छोटू यादव, हरीओम आदि रहे। मंगलवार को भोगनीपुर स्टेट बैंक शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पौधे लगाने से कहीं अधिक उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाना है। परिसर में खाली भूमि पर आंवला, कदंब, नीम, नींबू आदि के तीन दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए गए। यहां अतुल कुमार बाजपेई, केबी यादव, देवेश कुमार, हितेश मेवालाल, सुधा देवी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, ग्राम प्रधान रामशंकर, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर बरौर के चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अशोक शुक्ला, राजेश अवस्थी की मौजूदगी में आम, नीम व पाकड़ के पौधे रोपे गए।