संदिग्ध हालात में लगी आग, गृहस्थी खाक
रूरा, संवाद सूत्र : भिखनापुर गांव के मजरा कोरियनपुरवा गांव में संदिग्ध हालात में मकान में आग लगने से
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 10:15 PM (IST)
रूरा, संवाद सूत्र : भिखनापुर गांव के मजरा कोरियनपुरवा गांव में संदिग्ध हालात में मकान में आग लगने से गृहस्थी जल गई। पीड़ित दिव्यांग महिला ने रिश्तेदारों पर संदेह जता पुलिस से शिकायत की है। नन्ही ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे पति जगदीश के साथ खेतों में काम करने गई थी। इस बीच घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच गृहस्थी का सामान जल गया। एसओ रवींद्र तिवारी ने बताया कि महिला ने रिश्तेदार पर आग लगाने का शक जताते हुए शिकायत की है। मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें