कभी न खत्म होने वाली है भगत सिंह की वीरगाथा
चौबेपुर,संवाद सहयोगी : तातियागंज गांव के आशा ट्रस्ट में शिक्षा लेने वाले ईट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों
चौबेपुर,संवाद सहयोगी : तातियागंज गांव के आशा ट्रस्ट में शिक्षा लेने वाले ईट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों ने बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह की 109 जयंती मनाई। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार ने बताया कि भगत सिंह सच्चे क्रांतिकारी थे। उनकी वीर गाथा इतिहास बन गई है जो कभी खत्म नही होगी। युवाओं को देश की रक्षा के प्रति समर्पित करने के लिए उन्होने एक मिशन चलाया था। शहीद भगत सिंह महान विचारक भी थे। कार्यक्रम के उपरांत बाल कवियों के सम्मेलन में बच्चों ने भगत सिंह के जीवन पर देश भक्ति की कविताएं सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को भगत सिंह के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रत्येक युवा को सामाजहित में कार्य करते हुए इंकलाब को जिंदा रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आरटीआई कार्यकर्ता केएम यादव ने किया। समापन पर बाल कवियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार दिए गए।