नारद मोह की लीला ने दर्शकों को गुदगुदाया
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जनपद में दशहरा रामलीला के क्रम में बुधवार को अकबरपुर व पुखरायां में
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : जनपद में दशहरा रामलीला के क्रम में बुधवार को अकबरपुर व पुखरायां में कलाकारों ने सजीव मंचन कर वाहवाही हासिल की। अकबरपुर में नारद मोह लीला मंचन ने दर्शकों को गुदगुदाया।
अकबरपुर कस्बे में दशहरा राम लीला के क्रम में बुधवार को अयोध्यापुरी मैदान में शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह लीला का मंचन किया गया। देर शाम भगवान विष्णु की झांकी दर्शन व आरती के बाद रामलीला की शुरुआत हुई। कामदेव से विजय प्राप्ति के बाद अहंकार के वशीभूत नारद के मान मर्दन की लीला का मंचन हुआ। राजकुमारी से सम्मोहित नारद भगवान से भगवान विष्णु से उनका स्वरूप मांगते हैं। भगवान उन्हें जेहि विधि होइहि परम हित नारद सुनहुं तुम्हार, सोइ मै करब न आन कछु बचन न मृषा हमार कहते हुए बंदर का रूप देते है। इसके बाद सभा में पहुंचकर माला लेकर निकली राजकुमारी की राह में बार बार नारद जी सामने आ जाते। बार-बार मुनि उकसहि अकुलाहीं, देखि दशा हर मन मुसकाही चौपाई के साथ नारद की व्याकुलता ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद नारद द्वारा शिवगणों व भगवान विष्णु को श्राप देने तथा पश्चाताप की लीला देख दर्शक भाव विभोर हुए। रामलीला मे अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, महामंत्री कुवंर कृष्ण ¨सह चंदेल, अभिषेक गुप्ता आदि रहे।
उधर, पुखरायां की बाजार रामलीला में बुधवार को मनु सतरुपा लीला का मंचन किया गया। महाराज मनु और उनकी पत्नी सतरुपा के बारे में वर्णन किया गया। कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार गोयल, राजकिशोर गोयल आदि रहे। सुखाई तालाब रामलीला समिति पुखरायां में रामजन्म तथा पंचायती रामलीला समिति अमरौधा में ताड़का वध, मारीच सुबाहु वध लीलाओं का मंचन किया गया।