संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाई
रसूलाबाद, संवाद सहयोगी : मानपुर गजेन गांव में झारखंड से शादी करके लौटे युवक ने घर के अंदर मकान की धन
रसूलाबाद, संवाद सहयोगी : मानपुर गजेन गांव में झारखंड से शादी करके लौटे युवक ने घर के अंदर मकान की धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
मानपुर गजने गांव निवासी मिहीलाल ने छोटे पुत्र शिव कुमार (22) की शादी कस्बा गदाईबाड़ा टाटा नगर झारखंड निवासी जलाल की पुत्री संतोषी से की थी। गुरुवार रात शिवकुमार पत्नी को विदा कराकर गांव आया था। सुबह चार बजे उसने संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पत्नी संतोषी ने जाकर देखा तो पति का शव फांसी पर लटका देख चीख पड़ी। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत पर मां निर्मला व भाई सरमन राजकुमार व रमेश बिलख उठे। सूचना पर पहुंचे क¨हजरी चौकी इंचार्ज शिव कुमार गुप्ता ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। पूछताछ में परिजनों ने उसके मानसिक तनाव में रहने तथा इलाज चलने की जानकारी दी। एसओ रसूलाबाद जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।