राज्य कर्मियों ने घूम-घूमकर की नारेबाजी
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : श्रम संगठनों की हड़ताल में शामिल राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को बदले
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : श्रम संगठनों की हड़ताल में शामिल राज्य कर्मचारियों ने बुधवार को बदले श्रम कानून का विरोध करते हुए माती मुख्यालय में घूम-घूमकर नारेबाजी की।
राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव व शिव शंकर शुक्ल की अगुवाई में कर्मचारियों ने श्रम कानून में संशोधन को वापस लेने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार किया। राज्य कर्मियों का कहना था कि सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश व निजीकरण किसी भी तरह से सही नहीं है। वही कम वेतन बड़ी समस्या। ट्रेड यूनियन की बारह सूत्री मांगों को समर्थन करने के साथ राज्य कर्मचारियों ने विकास भवन, स्वास्थ विभाग, डीआईओएस कार्यालय, वन विभाग आदि कार्यालय बंद कराकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करने के बाद बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जरूरी काम से विकास भवन पहुंचे किसानों व अन्य फरियादियों को मायूस होकर लौटने को विवश होना पड़ा। कार्यालयों में कुर्सियां खाली पड़ी रही। अशोक मिश्र, रमेश पाण्डेय, अंसार अहमद आदि कर्मचारी रहे।