समस्याओं के निदान के लिए एकजुटता जरूरी
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : संवर्ग की समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके
कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : संवर्ग की समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इसके लिए संगठन की मजबूती की महती आवश्यकता है। बुधवार को अकबरपुर डिग्री कालेज में लेखपाल संघ के अधिवेशन में वक्ताओं ने यह विचार व्यक्त किये। इस दौरान जिला कमेटी के चुनाव में विकास सचान अध्यक्ष व बृजेश दीक्षित को मंत्री चुना गया।
अकबरपुर डिग्री कालेज में बुधवार को लेखपाल संघ के जिला स्तरीय अधिवेशन में प्रांतीय सह सचिव व कानपुर मंडल के मंत्री लाखन ¨सह ने कहा कि लंबित समस्याओं की अनदेखी से संवर्ग के कर्मियों में नाराजगी है। सर्वाधिक काम करने वाले इस संवर्ग की समस्याओं का निदान न होना निराशाजनक है। इसके लिए एकजुट होकर लेखपालों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। दोपहर में जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें विकास सचान जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परशुराम वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश दीक्षित मंत्री, श्रवण कुमार उपमंत्री , महेश वर्मा कोषाध्यक्ष, व संतोष ¨सह लेखा परीक्षक चुने गए। संघ के मंडलीय मंत्री ने अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की। महेंद्र पाल, नरेंद्र दुबे, गणेश शंकर, राम मिलन आदि मौजूद रहे।