कालेज में शिक्षक का वस्त्रविहीन शव मिला
भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : शुक्रवार सुबह पुखरायां कस्बा स्थित विवेकानंद इंटर कालेज परिसर में पातेपुर ज
भोगनीपुर, संवाद सहयोगी : शुक्रवार सुबह पुखरायां कस्बा स्थित विवेकानंद इंटर कालेज परिसर में पातेपुर जूनियर विद्यालय के सहायक अध्यापक का शव बिना वस्त्रों के पड़ा मिला।
सट्टी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी 45 वर्षीय चंद्रप्रकाश पटेल अमरौधा ब्लाक के जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। वह पिछले पंद्रह सालों से पुखरायां कस्बे के विवेकानंद नगर अहरौली शेख में पत्नी अनीता, 17 वर्षीय पुत्री हनी व 15 वर्षीय पुत्र विमल के साथ रहते थे। तीन दिन पहले पत्नी दोनों बच्चों के साथ रक्षाबंधन के लिए गांव गई थी। घर पर चंद्र प्रकाश अकेले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरूवार वह घर में थे लेकिन शुक्रवार सुबह उनका शव घर के पीछे स्थित विवेकानंद इंटर कालेज परिसर में पड़ा मिला। शव कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजन बाल्मीकि ने देखा। उसने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य अमर ¨सह सचान को दी। सीओ भोगनीपुर नरेश चंद्र वर्मा, पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप ¨सह ने घर के अंदर तलाशी ली तो वहां शराब का एक क्वार्टर व एक गिलास में शराब तथा कटा हुआ खीरा मिला। परिजनों ने रंजिश से इंकार किया ¨कतु हत्या का शक जताया।
सीओ नरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि घर के अंदर शराब व गिलास में शराब मिलने से शिक्षक के शराब पिए होने का अंदेशा है। उन्होंने संभावना जताई कि शिक्षक शायद शराब के नशे में छत से नीचे गिर गए हों। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।