किसानों ने तहसीलदार को घेरकर मांगी रहात राशि
चौबेपुर, संवाद सहयोगी : बारिश से बर्बाद हुई फसलों ने किसानो को संकट में खड़ा कर दिया है। सहायता राशि
चौबेपुर, संवाद सहयोगी : बारिश से बर्बाद हुई फसलों ने किसानो को संकट में खड़ा कर दिया है। सहायता राशि वितरण में देरी किसानों में नाराजगी बढ़ा रही है। गुरुवार को के जरैलापुरवा गांव के किसानों ने तहसीलदार का घेराव कर सहायता राशि की मांग की।
तहसील क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों का आंकलन कराने के बाद भी आपदा सहायता राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को जैरलापुरवा गांव के सैकड़ों किसान बर्बाद फसल की बानगी लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। किसानों ने आपदा राशि दिलाये जाने की मांग करते हुये तहसीलदार प्रमोद कुमार झा का घेराव किया। किसानो ने कहा कि फसल बर्बाद होने से किसान परेशान है। खाद बीज व पानी के लिए सूदखोरों के यहां चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि फसल क्षति पूर्ति की वास्तविक आपदा राशि का वितरण नही किया गया तो तहसील मुख्यालय पर अनशन करेंगे। तहसीलदार ने किसानों को सहायता राशि का शीघ्र वितरण कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। एसडीएम शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि शिवराजपुर व चौबेपुर के कुछ गांवों में आपदा राशि की चेकों का वितरण कराया जा चुका है। तीन दिन के भीतर सभी गांवो में चेकों का वितरण करा दिया जायेगा।