किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
रसूलाबाद, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के कारेरामपुर गांव में दो युवकों ने खेत से लौट रही किशोरी को बदनीयती से दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी और लोगों को आते देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
कारेरामपुर गांव में खेतों पर धान लगा रहे माता-पिता को खाना देकर लौट रही किशोरी को असीम व अलसफ ने बदनीयत से दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर दोनों ने उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे परिजन व किसान दौड़े तो दोनों युवक भाग निकले। पीड़िता से जानकारी के बाद मा उसे थाने लेकर पहुंची। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में खेत से निकलने में दोनों युवकों द्वारा किशोरी से मारपीट करने की बात सामने आई है। फिलहाल पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर मामले में छानबीन की जा रही है।