भतीजों ने महिला को पीटकर किया लहुलूहान
जागरण संवाददाता, कानपुर : नजीराबाद क्षेत्र के लाजपत नगर में संपत्ति विवाद में भतीजों ने महिला को पीट
जागरण संवाददाता, कानपुर : नजीराबाद क्षेत्र के लाजपत नगर में संपत्ति विवाद में भतीजों ने महिला को पीटकर लहुलूहान कर दिया। परिजनों ने उन्हें एलएलआर अस्पताल (हैलट) में भर्ती कराया है।
लाजपत नगर निवासी ओमप्रकाश भाटिया के अनुसार पुश्तैनी मकान को लेकर भाई दीप भाटिया से विवाद चल रहा है। आठ माह से वह पत्नी वंदना व बेटी नैंसी के साथ काकादेव में रह रहे हैं। शनिवार दोपहर वह पत्नी और बेटी के साथ पुश्तैनी मकान गए थे। वहां भतीजे दीपक व नितिन ने पत्नी को लाठी डंडों से जमकर पीटा। लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। ओमप्रकाश का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें भगा दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया आरोप गलत है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।