भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई
कानपुर : महाराष्ट्र नगर महापालिका के चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से गदगद भाजपाइयों ने शनिवार क
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 09:39 PM (IST)
कानपुर : महाराष्ट्र नगर महापालिका के चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से गदगद भाजपाइयों ने शनिवार को मिठाई बांटी। नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में एकजुट होकर पदाधिकारियों ने राहगीरों व आसपास के दुकानदारों का मुंह मीठा कराया। उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा भाजपा ने जिस तरह से उक्त चुनाव में परचम लहराया, वह यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए अच्छा संकेत है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, सुनील बजाज, पूनम कपूर, सत्येंद्र नाथ पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, कमल तिवारी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें