किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गजनेर थानाक्षेत्र के रूपपुर में गुरुवार शाम शौच को गई एक किशोरी से द
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गजनेर थानाक्षेत्र के रूपपुर में गुरुवार शाम शौच को गई एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार दोपहर उसे मनेथू तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
रूपपुर के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच के लिए खेत गई थी। गांव के कल्लू ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। मामले में युवक पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ नागेंद्र पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गांव के बाहर कहीं जाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि पहले भी वह गांव की ही एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।