स्टेशन पर निरंकारियों ने की साफ-सफाई
कानपुर : संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार को अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 10:02 PM (IST)
कानपुर : संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार को अनवरगंज और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। सुबह से दोपहर तक चले सफाई कार्य की यात्रियों व रेल अधिकारियों ने प्रशंसा की। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाते हैं और पौधरोपण तथा सफाई अभियान चलाते हैं। इसी के तहत गोविंदपुरी स्टेशन पर मोहन छावड़ा के नेतृत्व में राजीव अरोड़ा, निशा, रुचि जायसवाल समेत कई सदस्यों ने सफाई कार्य किया। अनवरगंज स्टेशन पर संजय अरोड़ा के नेतृत्व में जेएस बिन्द्रा, रीता मारवाह समेत दर्जनों ने सफाई की। संयोजक एसपी सिंह ने बताया कि समस्त कार्य सुशील पुरी व रमेश चन्दर की देखरेख में हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें