Move to Jagran APP

वाट्सएप से पढ़ाई में 29वें स्थान पर कानपुर, जानिए अन्य क्रियाकलापों में किस नंबर पर है शहर

बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आंकड़े तो सामने आई हकीकत मंडल में भी शहर की स्थिति कहीं बेहतर तो कहीं दूसरे जिले आगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 10:57 AM (IST)
वाट्सएप से पढ़ाई में 29वें स्थान पर कानपुर, जानिए अन्य क्रियाकलापों में किस नंबर पर है शहर
वाट्सएप से पढ़ाई में 29वें स्थान पर कानपुर, जानिए अन्य क्रियाकलापों में किस नंबर पर है शहर

कानपुर, जेएनएन। केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने (वाट्सएप व अन्य स्रोतों के माध्यम से) का जो फैसला किया था, जिलों में उसका क्या असर रहा, यह जानने के लिए राज्य बेसिक शिक्षा विभाग ने एक सर्वे कराया है। मिशन प्रेरणा नाम से कराए गए इस सर्वे की रिपोर्ट सूबे के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। सर्वे के अनुसार वाट्सएप से पढ़ाई में कानपुर पूरे प्रदेश में 29वें पायदान पर है। दीक्षा एप के प्रयोग में शहर को 28वां स्थान मिला है। मिशन कायाकल्प के तहत किए गए कार्यों में कनुपरिये 12 वें नंबर पर हैं। फरवरी माह में हुए स्कूलों के निरीक्षण में शहर की रैंङ्क्षकग 43 वीं थी। कानपुर मंडल की बात करें तो अन्य जिलों की तुलना में कानपुर का रिपोर्ट कार्ड कहीं अच्छा है तो कहीं दूसरे जिले इससे आगे हैं।

loksabha election banner

आंकड़े बता रहे हकीकत

वाट्सएप से पढ़ाई में

कानपुर मंडल के जिलों की स्थिति

जिला                स्थान

कानपुर नगर 29

इटावा          62

कानपुर देहात 49

कन्नौज 03

औरैया 40

फर्रखाबाद 19

दीक्षा एप के प्रयोग में स्थिति

जिला                 प्रदेश में स्थान

कानपुर नगर   28

कन्नौज 29

इटावा 53

औरैया 55

फर्रुखाबाद 15

कानपुर देहात 64

मिशन कायाकल्प में हुए कार्य

जिला             प्रदेश में स्थान

कानपुर नगर 12

कन्नौज 52

औरैया 22

इटावा 07

कानपुर देहात 43

फर्रुखाबाद 15

स्कूलों के निरीक्षण में स्थिति

जिला                        स्थान

कानपुर नगर 43

कन्नौज 75

औरैया 69

कानपुर देहात 57

फर्रुखाबाद 47

इटावा 48

मानव संपदा पोर्टल की स्थिति

जिला                     स्थान

कानपुर नगर 56

कन्नौज 50

औरैया 64

इटावा 69

फर्रुखाबाद 23

कानपुर देहात 49

इनका ये है कहना

जो सर्वे रिपोर्ट मिली है, उसमें जहां-जहां सुधार की जरूरत है उसे सही कराएंगे। पूरी कोशिश होगी कि अगली रिपोर्ट में शहर की स्थिति और बेहतर हो।

-डॉ. पवन तिवारी, बीएसए  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.