हज की नई नीति से जागी उम्मीद
जागरण संवादादाता, कानपुर : केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष
जागरण संवादादाता, कानपुर : केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष 2018 के लिए नई हज नीति पर अपनी मंशा जाहिर की है जिस पर 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को यह सुविधा देने की तैयारी है कि वे अकेले भी हज पर जा सकेंगी। मुस्लिम महिलाओं को हज की इस नीति से काफी उम्मीद जागी है।
-महिलाओं को अकेले हज पर जाने की योजना बनाई जा रही है जो शरई कानून के विपरीत है।
हिना जहीर, शहरकाजी (महिला)
- भारत की मुस्लिम महिलाएं अभी इतनी आजाद नहीं हैं। यहां की महिलाएं वही मानेंगी जो कुरआन व हदीस मे दिया है।
अंजुम आरा, बेगमपुरवा
- हज आजमीन के 21 प्रस्थान स्थान को घटाकर 9 किया जाना उचित नहीं है, इससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल होगा।
तबस्सुम गुड़िया, जाजमऊ गृहिणी
- हम मार्डन जमाने के खिलाफ नहीं है लेकिन अल्लाह ने जो कानून बनाया और हमारे रसूल ने जो फरमाया है, वही मानेंगे।
शगुफ्ता इरफान, चमनगंज